फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अब ऑनलाइन मिलेगा अतिक्रमण का नोटिस, निगम ने बनाया पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नगर निगम कार्यालय के नहीं लगना होंगे चक्कर
विज्ञापन


नोटिस का भी पोर्टल से दें सकेंगे जवाब, पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा
गोरखपुर। नगर निगम ने ध्वस्तीकरण और अतिक्रमण को लेकर डिमोलिशन नाम से पोर्टल बनाया है। अब अतिक्रमणकारियों को नोटिस या ध्वस्तीकरण का आदेश नहीं मिलने की शिकायत नहीं होगी। साथ ही नगर निगम अतिक्रमण को लेकर एकतरफा कार्रवाई के आरोपों से भी बचेगा। पोर्टल से अतिक्रमण के आरोपियों को नोटिस भी दिया जाएगा और वह ऑनलाइन जवाब भी दे सकेंगे।
नगर निगम अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है। निगम अतिक्रमण हटाने से पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजता है। नोटिस ऑफलाइन भेजी जाती है। कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें नोटिस नहीं मिली। नगर निगम ने उन्हें अपना जवाब देने का पर्याप्त समय नहीं दिया। इसे देखते हुए निगम ने डिमोलिशन नाम से एक पोर्टल बनाया है। पोर्टल के माध्यम से भी अतिक्रमण के आरोपियों को नोटिस दिया जाएगा। संबंधित व्यक्ति को नगर निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी वह ऑनलाइन ही अपना जवाब दे सकता है। साथ ही पोर्टल के माध्यम से भी ध्वस्तीकरण के आदेश होंगे। कोई भी व्यक्ति इसे ऑनलाइन देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि निगम की वेबसाइट में डिमोलिशन के लिंक पर क्लिक कर सीधे आदेश देखें जा सकते हैं। निगम अब अतिक्रमणकारी को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से नोटिस देगा। संबंधित व्यक्ति पोर्टल के माध्यम से जवाब दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें