फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गंगाजल की मांग बढ़ी, दो सप्ताह में बिक गए 2750 बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघरों में सिर्फ 250 बोतल उपलब्ध, सावन के अभी दो सोमवार बचे
विज्ञापन

डाक विभाग मुख्यालय को डिमांड भेजने की कर रहा तैयारी

गोरखपुर। सावन में गंगाजल की मांग काफी बढ़ गई है। डाकघरों में 250 बोतल (प्रत्येक 200 मिमी) बचे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग मुख्यालय डिमांड भेजने की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि स्टॉक खत्म होने से पहले मुख्यालय से बोतल मिल जाएंगे। अभी तक सावन के मात्र दो सोमवार में 2,750 बोतल गंगाजल बिक चुके हैं।


डाकघरों में साल भर गंगाजल की बिक्री होती है। विभाग की ओर से 30 रुपये में 200 मिमी गंगोत्री के गंगाजल का बोतल उपलब्ध कराया जाता है। हालांकि सावन में बिक्री को देखते हुए विभाग विशेष तैयारी करता है। सावन से पहले ही विभाग ने करीब तीन हजार बोतलें मंगाईं थीं। अनुमान था कि इस वर्ष के लिए इतने बोतलों से काम चल जाएगा। महज दो सप्ताह में ही 2,750 बोतल बिक गए। बिक्री को देखते हुए विभाग फिर से मुख्यालय में डिमांड भेजने की तैयारी करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर पीके पाठक ने बताया कि इस बार गंगाजल की काफी मांग है। रोजाना कांवड़िए व अन्य लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। मुख्य डाकघर में शोकेस भी बनाया जा रहा है। इसमें गंगाजल सैंपल के रूप में रखे जाएंगे। ताकि यहां आने वाले लोग आसानी से इसे खरीद सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें