फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जाम हटाने में मैरिज हाउस संचालक करेंगे सहयोग, शादी में नहीं होगी हर्ष फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शादियों का समय शुरू होते ही पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। शादी में हर्ष फायरिंग पर रोक का पालन कराने और शहर में लगने वाले जाम को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मैरिज हाउस संचालकों के साथ बैठक कर अलर्ट करेंगे। सभी मैरिज हाउस के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। मैरिज हाउस में हर्ष फायरिंग को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाने का निर्देश दिया जाएगा। अफसरों की मंशा है कि शादी की खुशी में न तो किसी दूसरे को दिक्कत हो और न ही मातम जैसा माहौल ही सामने आए।
विज्ञापन


दरअसल शादियों का समय शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक को लेकर सामने आती है। शहर का कोई इलाका नहीं बचता, जहां बरात की वजह से लोग जाम में न फंसे हों। कुछ जगह तो बराती पूरी सड़क घेरकर ही नाचते-गाते जाते और राहगीर बेचारे पीछे बेगानी शादी में बराती बने हुए होते हैं। जहां चार लेन की सड़कें होती हैं, वहां पर तो किसी तरह से लोग गाड़ियां बैक कर कट की तलाश कर निकल जाते हैं, पर जहां टू लेन है वहां मजबूरी में बरात के पीछे-पीछे गाड़ियां लेकर चलनी पड़ती है। रास्ता न मिलने से कई जगह झड़प तक की स्थिति बन जाती।

अफसरों का प्लान है कि ट्रैफिक को लेकर किसी तरह की दिक्कत आम पब्लिक को न हो, इसके लिए पुलिस तो अलर्ट रखी ही जा रही है, मैरिज हाउस मालिक को भी अपने सिक्योरिटी गार्ड को मुस्तैद रखने के लिए कहा जा रहा है। उनका काम होगा कि वह सही ढंग से गाड़ियों की पार्किंग कराएं। सड़क पर बेतरतीब पार्किंग से जाम न लगे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया जाएगा। वहीं हर्ष फायरिंग की घटना न हो, इसके लिए भी चेतावनी वाला बोर्ड लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन-
शादियों का समय शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की तरफ से तैयारी की जा रही है। ट्रैफिक और सुरक्षा को केंद्र में रखकर मैरिज हाउस संचालकों के साथ पुलिस अफसर बैठक करेंगे। उन्हें पुलिस से क्या मदद चाहिए, यह पूछा जाएगा, पुलिस को उनसे क्या मदद चाहिए यह भी बताया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे ठीक कराए जाएंगे। हर्ष फायरिंग को लेकर चेतावनी वाला बोर्ड लगवाया जाएगा।
विज्ञापन

-डाॅ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें