फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दस गांवों की खतौनी होगी रियल टाइम, अंशदान निर्धारण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी के बाद दो साल से 17 गांवों की खतौनी नहीं मिल रही
विज्ञापन

राजस्व परिषद की वेबसाइट पर अपलोड, जल्द मिलने लगेगी खतौनी
गोरखपुर। सदर तहसील के 10 गांवों की खतौनी राजस्व परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विगत दिनों 17 गांवों की खतौनी ऑनलाइन अपलोड के भेजा गया था। अब इन गांवों की खतौनी में भूमि अंशदान का निर्धारण का काम शुरू हो गया है।

जिले के 17 गांवों की खतौनी पिछले दो साल से नहीं मिल रही है। इनमें ज्यादातर गांव नदी के पास वाले हैं। नए फसली वर्ष के अनुसार इन गांवों का डेटा तैयार किया गया है जिसका सत्यापन कराया गया है। अब इनमें 10 गांवों की रिपोर्ट जाने के बाद राजस्व परिषद को भेजा गया था। तहसील प्रशासन के मुताबिक, इस सप्ताह इसे राजस्व परिषद से भू-लेख की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब अंश निर्धारण का काम चल रहा है ताकि खतौनी को रियल टाइम किया जा सके। इसके बाद इन गांवों की खतौनी मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन गांवों की नहीं मिल रही खतौनी
पोतहरा, भौरामल, कुई, जिंदापुर, अहिरौली, सुग्माटारी एहतमाली, डोमनी, पिपरी एहतमाली, मटियारी, आभूराम, चेरिया, चेतउवा उर्फ चनऊ, मीरपुर तप्पा गौरा, लालपुर टीकर एहतमाली, पिपरी मुश्तकिल, जंगल महताब राय, एकमा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें