फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी कागजात से जमीन बैनामा कराने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। फर्जी कागजात से जमीन बैनामा कराकर रुपये हड़पने के आरोपी ललितापुरम निवासी अंकुर सिंह को गोरखनाथ पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इसके विरुद्ध कई थानों में केस दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध गोरखनाथ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। इसने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार किया। फिर जमीन का एग्रीमेंट कराकर 10 लाख रुपये हड़प लिए। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी देकर देने से मना कर दिया। आरोपी के खिलाफ चिलुआताल थाने में दो, तिवारीपुर थाने में तीन, कैंट में पांच, खोराबार में एक, गोरखनाथ में छह, गुलरिहा में दो और शाहपुर थाने में एक केस दर्ज है। आरोपी गोरखनाथ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें