फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 1.73 लाख रुपये गबन के आरोप में फ्रेंचाइजी मालिक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिटाची पेमेंट सर्विसेज कंपनी ने कैंट थाने में कराया मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। हिटाची पेमेंट सर्विसेज कंपनी ने अपनी फ्रेंचाइजी एजेंसी एसएस एंटरप्राइजेज एंड सर्विसेज के मालिक गोपाल सिंह पर 1.73 लाख रुपये गबन का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के जानकीपुरम गार्डन निवासी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी हिटाची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भारतीय कंपनी अधिनियम 1956 के तहत पंजीकृत है और देशभर में विभिन्न सरकारी व निजी बैंकों में एटीएम व कैश रीसाइक्लिंग मशीन (सीआरएम) की स्थापना एवं रखरखाव का कार्य करती है। कंपनी का तीन जुलाई 2024 को गोपाल सिंह की एजेंसी एसएस एंटरप्राइजेज एंड सर्विसेज के साथ अनुबंध हुआ था। अनुबंध के तहत एजेंसी को एटीएम में नकद आपूर्ति के लिए 4 अक्तूबर 2024 को चार लाख रुपये की अग्रिम राशि दी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि गोपाल सिंह ने इस राशि में से 1 लाख 73 हजार रुपये जमा न कर अपने निजी उपयोग में खर्च कर लिए। बार-बार कहने पर भी उन्होंने बकाया रकम कंपनी को नहीं लौटाई। अमित कुमार गुप्ता ने इसे कंपनी के साथ विश्वासघात और गबन की श्रेणी का अपराध बताते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें