फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूलों में संविधान का पाठ पढ़ाएंगे जज, जेन-जी और अल्फा से होगा सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार ‘संविधान संवाद’ अभियान की पहल, गोरखपुर के 150 स्कूलों तक पहुंचने का लक्ष्य
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को बताएंगे अधिकार और कर्तव्य, हर स्कूल में बनेगा विधिक साक्षरता क्लब

गोरखपुर। संविधान की समझ बढ़ाने के लिए अब जज स्कूलों में पहुंचेंगे। विद्यार्थियों को बताएंगे कि संविधान उन्हें कौन से अधिकार देता है और एक नागरिक के तौर पर उनके क्या कर्तव्य हैं। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर शुरू हो रहे ‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत गोरखपुर के 150 स्कूलों में जेन-जी और अल्फा यानी नई पीढ़ी से सीधा संवाद करने की तैयारी है।
अभियान के जरिये विद्यार्थियों को संविधान की जानकारी देने के साथ स्कूलों में विधिक साक्षरता क्लब भी बनाए जाएंगे ताकि कानूनी जागरूकता की यह पहल लगातार जारी रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर की सचिव मीनाक्षी सिन्हा के नेतृत्व में तीन या पांच जूनियर डिवीजन जज की टीम अभियान को आगे बढ़ाएगी। जिला जज की ओर से गठित टीम कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनाना और उन्हें कानून के प्रति सजग करना है। संवाद
विज्ञापन


हर स्कूल में बनेगा विधिक साक्षरता क्लब
अभियान में शामिल प्रत्येक स्कूल में विधिक साक्षरता क्लब गठित किया जाएगा। इसके संचालन के लिए एक शिक्षक को नोडल बनाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन शिक्षकों को प्रशिक्षण देगा, जिससे वे विद्यार्थियों के बीच संवैधानिक मूल्यों और कानूनी जागरूकता को बढ़ावा दे सकें। क्लब के माध्यम से अभियान के बाद भी स्कूलों में कानूनी जानकारी से जुड़ी गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन




संविधान दिवस पर 26 नवंबर को स्कूलों में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों की संवैधानिक समझ परखी जाएगी और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों, मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा गया है।
- मीनाक्षी सिन्हा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें