गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे और अयोध्या कैंट से रात 9:50 बजे चलेगी
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 05011/05012 गोरखपुर-अयोध्या कैंट-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 से 16 जनवरी तक चलेगी।
05011 गोरखपुर-अयोध्या कैंट पैसेंजर ट्रेन 12 से 16 जनवरी तक गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर सहजनवां, मगहर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, अयोध्या धाम जं. से छूटकर अयोध्या कैंट शाम 7:35 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार 05012 अयोध्या कैंट-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन 12 से 16 जनवरी तक अयोध्या कैंट से रात 9:50 बजे चलकर अयोध्या धाम जं., मनकापुर दूसरे दिन मसकनवा, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, मगहर, सहजनवां से छूटकर गोरखपुर सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में सामान्य द्वितीय/ शयनयान श्रेणी के 12 और एसएलआरडी के दो सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी दो ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर टिनिच-गौर-बभनान स्टेशनों के बीच अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते पांच ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
कटिहार से 13, 20 एवं 27 जनवरी और 03, 10 एवं 17 फरवरी,2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस और सहरसा से 08, 15, 22 एवं 29 जनवरी तथा 05, 12 एवं 19 फरवरी,2025 को चलने वाली 05577 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी।
बस्ती से 14, 21, एवं 28 जनवरी तथा 04, 11 एवं 18 फरवरी, 2025 को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी। इसके अलावा गुवाहाटी से 13, 20 एवं 27 जनवरी तथा 03, 10 एवं 17 फरवरी को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस मार्ग में 15 मिनट और कटिहार से 08, 11, 15, 18, 22, 25 एवं 29 जनवरी तथा 01, 05, 08, 12, 15, 19 एवं 22 फरवरी,2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।