फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टोल वसूली के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, तीन दिन तक छूट का मिला आश्वासन

विज्ञापन
कसिहार टोल प्लाजा पर टोल टैक्स का विरोध जताने पहुंचे लोग
विज्ञापन
कसिहार टोल प्लाजा पर मंगलवार से शुरू हुई है टैक्स वसूली, पहले दिन से हो रहा विरोध
विज्ञापन


बेलीपार/कसिहार। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के कसिहार टोल प्लाजा पर टोल वसूले जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि 20 किमी के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों को टोल टैक्स से मुक्त रखा जाए। वहीं टोल मैनेजर नियमों का हवाला दे रहे थे। प्रदर्शन करने वालों का दावा है कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने तीन दिन तक इन गांवों के लोगों को यहां पर टोल से राहत देने और इसी अवधि में समस्या का हल कराने का आश्वासन दिया है।
कौड़ीराम ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राम प्रसाद यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार शुक्ला, किसान नेता विनय कुमार और विजय पासवान के नेतृत्व में बुधवार को बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण टोल प्लाजा पहुंचे। टोल मैनेजर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि यहां टैक्स लगने पर दैनिक कार्य भी प्रभावित हो जाएगा। डंवरपार में सप्ताह में दो दिन बाजार लगता है, जहां जाने वालों को भी टैक्स देना पड़ेगा। इसलिए स्थानीय लोगों को टैक्स मुक्त करना चाहिए।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार शुक्ला ने विधायक बांसगांव डॉ. विमलेश पासवान से बात कर समस्या के समाधान की मांग की। मनोज शुक्ला ने बताया कि विधायक के हस्तक्षेप के बाद एनएनएआई के परियोजना निदेशक ने तीन दिन के लिए स्थानीय ग्रामीणों को टोल टैक्स से छूट देते हुए समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि टोल के 25 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लोगों से टोल टैक्स वसूलने नहीं दिया जाएगा। अगर समाधान नहीं हुआ तो यहीं आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन

-

एक लेन फ्री करने की मांग
टोल मैनेजर विकास वर्मा ने बताया कि स्मार्ट टोल प्लाजा है। फास्ट टैग से स्वयं ही टोल कट जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने विरोध करते हुए अगले तीन दिन तक टोल का एक लेन स्थानीय ग्रामीणों के लिए फ्री करने की मांग की। हंगामा करने लगे तो नेताओं ने समझा-बुझाकर शांत कराया तथा तीन दिन में मांग पूरी नहीं होने पर फिर धरना-प्रदर्शन की बात कही। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद लोग घर लौट गए। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान संगम यादव, राजकुमार, रामदरस चौरसिया, दीपक जायसवाल, रामप्रसाद निषाद, बृजबल्लम सिंह, अनिल पांडेय, अभिषेक पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें