गुलरिहा इलाके का मामला, पुलिस कर रही जांच
गुलरिहा। इलाके के जंगल एकला नंबर एक में बाराती और घरातियों में मामूली बात पर कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दूल्हे की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने रविवार को सात आरोपी जैकी, सिकेंद्र, बृजेश, अमित, अमरजीत, पूजा व मुस्कान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के सिरसिया गदाई उर्फ बरगदही निवासी नागेश्वर की शादी जंगल एकला नंबर एक में 20 अप्रैल को थी। बताया जा रहा है कि बारात समय से पहुंच गई थी। शादी का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इसी दौरान जनार्दन से जैकी, सिकेंद्र, बृजेश की किसी बात लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर जनार्दन को तीन लोग पीटने लगे, आवाज सुनकर बचाने पहुंचे अजीत, राजकुमार के ऊपर हमला कर दिया। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना 112 नंबर पर देने के बाद दूल्हे ने गुलरिहा पुलिस को सूचना दी।