फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रैक्टर और बुलेट में सीधी भिडंंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात आराजी चिलबिलवा में हुई घटना, परिजनों का रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

गुलरिहा। क्षेत्र के आराजी चिलबिलवा में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर व बुलेट में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिपराइच थाना क्षेत्र के अमवां निवासी शहबाज पुत्र शब्बीर (22) गांव के अपने दोस्त एकसाद पुत्र मोहम्मद खान (24) के साथ बुलेट से श्याम देउरवां थाना क्षेत्र के ऊंटी गांव में अपने साथी के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था। रात करीब 11.50 बजे भटहट-पनियरा मार्ग पर गुलरिहा थाने के आराजी चिलबिलवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में उसकी बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें शहबाज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एकसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां वह जिंदगी व मौत से जूझ रहा हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई अमीर अली ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें