फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : परीक्षा की समय सारिणी में बड़ा बदलाव, नई तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार, 14, 15 और 21 मई को होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि बदली
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में इस समय वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। इसी बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है। इसके लिए नई तिथि भी घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के कारण यह निर्णय लिया है। साथ ही विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे संशोधित समय सारिणी को देखकर ही परीक्षा देने पहुंचें।
परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसके मुताबिक चार मई को होने वाली परीक्षाएं अब पूर्व निर्धारित समय पर 11 मई को होंगी। इसी तरह 14 मई की परीक्षाएं तीन जून को और 15 मई को होने वाली परीक्षाएं अब चार जून को होंगी। 21 मई को दोपहर एक से चार बजे तक होने वाली परीक्षाएं अब 28 मई को होंगी। इसी दिन सुबह आठ से 11 बजे के बीच होने वाली परीक्षाएं 29 मई को होंगी। माइनर पेपर एईडीयू 201, एईडीयू 202, एईडीयू 2023 की परीक्षाएं 31 मई को दोपहर 2:30 से चार बजे तक होनी थीं। अब ये परीक्षाएं दो जून को दोपहर 2:30 से चार बजे तक होंगी।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा-2025 के व्यक्तिगत/ संस्थागत/ भूतपूर्व/ अंकसुधार/ बैक की परीक्षाओं की तिथि में भी बदलाव किया गया है। चार मई को होने वाली परीक्षाएं 11 मई को, 14 मई को होने वाली परीक्षाएं 23 मई को और 15 की परीक्षाएं अब 26 मई को संपन्न होंगी।

इन विषयों की समय-सारिणी जारी
विश्वविद्यालय में स्ववित्तपोषित माध्यम से संचालित तीन विषयों की परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। एमएस (एआई), बीसीए (एमएल एंड डीसी), बीसीए (आईओटी) के सम सेमेस्टर की समय सारिणी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


वर्जन...
वार्षिक और सम सेमेस्टर परीक्षा की कुछ तिथियों में बदलाव किया गया है। इन परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर दी गई है। नई समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है। विद्यार्थी इसी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।
- डॉ. कुलदीप सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें