फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया इलाके में युवतियों को निशाना बना रहे साइबर जालसाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल कर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की दे रहे धमकी
विज्ञापन


जालसाजी की शिकार एक युवती ने पुलिस को कॉल कर मदद की लगाई गुहार
जंगल कौड़िया। तुम्हारा अश्लील फोटो और वीडियो मेरे पास है। मैं थाने का पुलिस बोल रहा हूं। 15 हजार रुपये भेजो, वरना सब वायरल कर दूंगा। इससे तुम्हारी इज्जत गांव समाज में मिट्टी में मिल जाएगी। ऐसे धमकी भरे का कॉल इन दिनों जंगल कौड़िया ब्लॉक इलाके की युवतियों के पास आ रहे हैं। पुलिस को फोन कर एक युवती ने मदद की गुहार लगाई है।
हाल ही में ब्लॉक के एक गांव की 27 वर्षीय युवती को ऐसी ही कॉल आई। कॉलर ने पहले पुलिस का सायरन बजाकर डराया और फिर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने कॉल कट करने की कोशिश की तो साइबर अपराधी ने कहा, ऐसा किया तो बदनाम कर देंगे। युवती ने जवाब दिया कि वह ऐसी चीजें नहीं देखती, न ही किसी को भेजती है। लेकिन साइबर अपराधी ने दावा किया कि उसके पास सारे सबूत हैं। डर से युवती ने 300 रुपये भेज दिए। इसके बाद साइबर अपराधी ने 15 हजार रुपये और युवती से उसका फोटो मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कहा कि फोटो तो आपके पास है तो फिर क्यों मांग रहे। शक होने पर करीब 27 मिनट की बातचीत के बाद युवती ने पुलिस को कॉल की। पुलिस ने आगाह किया कि यह साइबर अपराधी हैं। किसी अनजान व्यक्ति को रुपये नहीं भेजना चाहिए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी ने बताया कि यह साइबर अपराध का मामला है। सलाह दी कि अनजान व्यक्तियों से बात न करें। न ही कोई फोटो, वीडियो, पिन, पासवर्ड साझा करें। किसी भी समस्या पर पुलिस हेल्प लाइन नंबर, महिला हेल्प लाइन नंबर या तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या थाने से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें