फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राष्ट्रपति के स्वागत में उमड़ी भीड़, लोग बोले-यह गर्व का क्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गोरखपुर आगमन को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों और बुजुर्गों तक हर किसी ने राष्ट्रपति की एक झलक पाने को सड़क किनारे घंटों इंतजार किया। लोगों के चेहरे पर उत्सुकता और गर्व दोनों झलक रहा था।
विज्ञापन

कसया से आए मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि वह तो यहां घूमने आए थे, जैसे ही पता चला कि राष्ट्रपति इसी रास्ते से गुजरेंगी, तो रुक गए। राष्ट्रपति को सामने से देखना जीवन का एक विशेष पल है। कुशीनगर की मीरा सिंह एम्स गोरखपुर में डॉक्टर को दिखाने आई थीं। उन्होंने कहा-जांच में समय था, तभी जानकारी मिली कि राष्ट्रपति आ रही हैं। वह बेहद उत्साहित हैं। इतनी बड़ी हस्ती को सामने से देखने का अवसर बार-बार नहीं मिलता।
बिलंदपुर की शोभा सिंह राष्ट्रपति के काफिले को देखने के लिए पहले से सड़क किनारे बैठी थीं। उन्होंने कहा-हम बहुत देर से उनके काफिले का इंतजार कर रहे थे। जब वह सामने से गुजरीं, तो देखकर बहुत अच्छा लगा। पिपराइच की आराधना सिंह ने कहा कि हम महिला राष्ट्रपति को देखकर बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और युवाओं में जबरदस्त उत्साह

गोरखपुर। राष्ट्रपति के गोरखपुर आगमन को लेकर स्कूली बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सड़क किनारे घंटों इंतजार किया। युवाओं ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व का पल है। वहीं स्कूल के बच्चों ने कहा कि अभी तक बस फोटो में राष्ट्रपति को देखा, आज पहली बार सामने से देखने का मौका मिला है।
डीडीयू विश्वविद्यालय के हॉस्टल के विवेक ने बताया कि वह घर जाने वाले थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि राष्ट्रपति आने वाली हैं तो रुक गए। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ऐतिहासिक क्षण है। नंदानगर के अंकित सुबह से घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ राष्ट्रपति का काफिला देखने के लिए निकले थे। कहा कि पहली बार किसी राष्ट्रपति को सामने से देखने को मौका मिल रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें