सिकरीगंज पुलिस ने दर्ज किया केस
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बनकटी स्थित रेस्टोरेंट के पास बृहस्पतिवार की देर रात शादी समारोह से लौट रहे व्क्ति की बदमाशों ने बाइक छीन ली। पीड़ित की तहरीर पर सिकरीगंज पुलिस शुक्रवार को केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब 11:50 बजे की बताई जा रही है।
बलुआ उर्फ बलुसड़ निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को अपनी पल्सर बाइक से रामनगर जानीपुर शादी समारोह में शामिल होकर रात में घर वापस आ रहे थे। जैसे ही बनकटी स्थित रेस्टोरेंट के पास पहुंचे वहां एक बाइक पर सवार तीन व्यक्ति आए और हाथ से गर्दन पर मारकर बाइक रुकवा लिया। धक्का देकर बाइक छीनकर भाग गए। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।