फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीआईजी को कॉल कर सिफारिश करने वाले जालसाज की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात महिला सिपाही ने कराई थी सिफारिश
विज्ञापन

गोरखपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही के ट्रांसफर की सिफारिश करने वाले जालसाज की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। जालसाज ने डीआईजी (पुलिस उप महानिरीक्षक) के सीयूजी नंबर पर फोन करके खुद को एक राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी के रूप में पेश किया और महिला सिपाही को महराजगंज भेजने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पता चला कि जालसाज ने डीआईजी को फोन करने के अलावा एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता के फर्जी लेटर पैड को व्हाट्सएप के जरिए भेजा था। इस लेटर पैड पर महिला सिपाही के ट्रांसफर की सिफारिश की गई थी। पुलिस ने काॅल डिटेल की छानबीन की, लेकिन जालसाज का पता लगाने में अभी सफलता नहीं मिली है। दूसरी ओर जिस महिला सिपाही के ट्रांसफर की सिफारिश की गई थी, वह भी इस मामले में कुछ बोलने से बच रही है। उसने अभी तक पुलिस को कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इसके चलते पुलिस को संदेह है कि महिला सिपाही को जालसाज के बारे में जानकारी हो सकती है। पुलिस के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जालसाज की पहचान करने के लिए तेजी से जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें