फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद प्राइवेट कर्मी का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां थाना क्षेत्र की घटना, पत्नी का चल रहा इलाज
विज्ञापन

पाली। सहजनवां थाना क्षेत्र के थरूआपार में सोमवार को पंकज सिंह (35) का शव पंखे के कुंडे में चद्दर के सहारे लटकता मिला। बताया जा रहा है कि फैक्टरी से आने के बाद उसने पत्नी की पिटाई की और इसके बाद फंदे से लटक गया। पड़ोसी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद उसकी पत्नी काजल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मूलरूप से संतकबीरनगर के धमइचा निवासी पंकज सिंह गीडा स्थित थरूआपार में रहते थे। उनकी शादी सहजनवां के सिंहोरवा गांव निवासी काजल से हुई थी। काजल ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर शाम फैक्टरी से घर आने के बाद अकारण गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह अचेत हो गई। होश आया तो पंकज का शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला अभी बोलने स्थिति में नहीं है। होश आने पर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें