फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.70 करोड़ की जालसाजी: कई शहरों के 735 बैंक खाते फ्रीज, 50 लाख कराए होल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मालिक के नाम का झांसा देकर नाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के महाप्रबंधक से 2.70 करोड़ की जालसाजी के मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने इस मामले में कई शहरों में 735 बैंक खाते फ्रीज कराने के साथ ही 50 लाख की रकम होल्ड करा दी है। बताया जा रहा है कि इन 735 खातों से दो हजार अन्य खातों में रकम भेजी गई है। अब इन खातों को भी फ्रीज कराने के लिए पुलिस की ओर से बैंकों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

साइबर थाने की पुलिस की जांच में पता चला है कि यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के खातों में भेजी गई जालसाजी के 2.70 करोड़ रुपये की रकम को पटना, उज्जैन, हैदराबाद, राजस्थान और पश्चिम बंगाल के 735 खातों में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद इन खातों से करीब दो हजार अन्य खातों में रकम ट्रांसफर की गई। बैंक में होल्ड रुपये पाने के लिए पीड़ित जीएम रमेश कुमार से कोर्ट में आवेदन भी कराया गया है।

दरअसल 13 व 14 नवंबर को नाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक अमर तुलस्यान की डीपी लगे व्हाट्सएप नंबर से महाप्रबंधक रमेश कुमार के पास साइबर अपराधियों ने मैसेज किया। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की जानकारी देते हुए हैदराबाद के दो खातों में 2.70 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

कंपनी के महाप्रबंधक ने साइबर थाने में जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। महाप्रबंधक ने 13 नवंबर को यस बैंक के खाते में 90 लाख और 14 नवंबर को आईसीआईसीआई बैंक के खाते में 1.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे।
इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने तेलंगाना के जगित्याल जिले के पूचमा वाडा के अल्ले सत्यम और दतनूर चिलावाकुडुर निवासी मेटापल्ली रमेश को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आगे जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें