फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यौन शोषण के आरोपी ने युवती को धमकाया, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स इलाके में रहने वाली युवती को यौन शोषण करने का आरोपी धमका रहा है। वह जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद मामले में सुलह करने का दबाव बना रहा है। युवती का आरोप है कि सुलह नहीं करने पर पुराने फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को तहरीर के जरिये बताया कि झंगहा के लालापुर निवासी सूरज यादव शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। शादी के लिए दबाव बनाया तो सूरज व उसके घरवाले इन्कार कर दिए। मामले में पुलिस ने आरोपी सूरज पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। अब जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी केस में सुलह करने की धमकी दे रहा है। आरोप है कि तीन अप्रैल को तीन-चार लोगों के साथ युवती के कमरे पर पहुंचा और सुलह न करने पर पुराने फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें