फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कैंटीन में घुस कर बदमाशों ने की फायरिंग, बोले- ठेकेदार से बोल देना आकर मिल लेगा

Thu, 31 Mar 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दोपहर करीब 1.13 बजे बाइक सवार दो युवक आए। कैंटीन में एक ही युवक आया एक बाहर अपनी बाइक के पास खड़ा रहा। अंदर आए युवक घुसते ही हवाई फायरिंग कर दी। गोली कैंटीन के छत में धंस गई।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय में चली गोली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर यूनिवर्सिटी की कैंटीन में बुधवार दोपहर 1:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। पिस्टल से हवाई फायरिंग होते ही अफरातफरी मच गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन


पुलिस फुटेज की मदद से गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली है। वह पहले यूनिवर्सिटी में ही पढ़ता था, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले ने कैंटीन पर मौजूद कर्मचारी अर्जुन से कहा है कि ठेकेदार से बोल देना कि वह संपर्क कर लेगा।

जानकारी के मुताबिक, तीन लोग मिलकर यूनिवर्सिटी में कैंटीन चलाते हैं। बुधवार दोपहर बाइक से दो बदमाश पहुंचे और कैंटीन के काउंटर के सामने खड़े होकर हवाई फायरिंग की। बदमाशों के जाते ही अर्जुन ने इसकी सूचना ठेकेदार व पुलिस को दी। कैंट पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है। एसएसआई मनीष यादव ने बताया कि कैमरे की मदद से जांच की जा रही है। आरोपित की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

तीन लोग मिलकर चलाते हैं कैंटीन

यूनिवर्सिटी की कैंटीन 27 नवंबर 2021 से शुरू हुई है। इसका ठेका रायबरेली के शिवगढ़ निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नाम से है। शैलेंद्र रायबरेली के अजय सिंह व सुल्तानपुर के प्रभात रंजन सिंह के साथ संयुक्त रूप से इसका संचालन करते हैं। तीनों अक्सर बाहर रहते हैं। पार्टनर अजय सिंह ने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं है। कैंटीन में काम करने वाले लड़के रायबरेली, उन्नाव व लखनऊ के रहने वाले हैं। लोकल में उनका किसी से संपर्क नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें