फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2022: गोरखपुर की बेटियों पर अभिमान, फिर बढ़ाया मान

Sun, 19 Jun 2022 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में हाईस्कूल में आकाश निषाद ने श्रेष्ठता साबित की,  वहीं लड़कियों में मान्या सिंह अव्वल रहीं। इंटरमीडिएट में कृष्णप्रिया मिश्रा व श्रेया ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान हासिल किया।

 
विज्ञापन
UP Board Result 2022: - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेटियों का जलवा कायम है। हर बार की तरह इस बार भी हाईस्कूल में लड़कों के मुकाबले 5.10 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।  इंटरमीडिएट में बेटियों का रिजल्ट लड़कों से 10.33 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


परिषद ने शनिवार को दो घंटे के अंतराल पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किया। जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट जारी हुई, तो मेधावी उछल पड़े। मेरिट लिस्ट में ग्रामीण क्षेत्र की मेधा भी चमकी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय सचिव विनोद कृष्ण व उप सचिव आरपी सिंह के मुताबिक, हाईस्कूल में जीपीएसआईसी चौरीचौरा के छात्र आकाश निषाद ने 93.83 फीसदी मार्क्स हासिल करके  जिला टॉप किया है। कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा मान्या सिंह लड़कियों में टॉपर बनी हैं। मान्यता को  93.50 फीसदी अंक मिले हैं। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के छात्र सूर्या चौरसिया को तीसरा स्थान मिला है। सूर्या ने 92.67 फ ीसदी अंक हासिल किया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के टॉप-3 में दो बेटियां शामिल हैं। कैंपियरगंज के श्रीमति पीपीडी आईसी मछलीगांव की छात्रा कृष्णप्रिया मिश्रा ने जिला टॉप किया है। कृष्णप्रिया को 89.80 फीसदी अंक मिले हैं। सांस्कृतायन इंटर कॉलेज, मलांव की छात्रा श्रेया ने 89.00 फीसदी मार्क्स हासिल करके जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र राहुल सिंह 88.80 फीसदी अंक हासिल करके तीसरे तीसरे स्थान पर रहे।

 

इंटरमीडिएट

घोषित नतीजों के मामले में प्रदेश में 48वां स्थान
  • पंजीकृत : 60,795
  • परीक्षा दी : 57,502
  • लड़के : 29,811
  • लड़कियां : 27,691
  • उत्तीर्ण : 48,734
  • उत्तीर्ण लड़के : 24,046
  • उत्तीर्ण लड़कियां : 24,688
  • उत्तीर्ण फीसदी : 84.75
  • लड़के : 80.66 फीसदी
  • लड़कियां : 89.16 फीसदी
टॉपर  पूर्णांक/ प्राप्तांक  फीसदी विद्यालय   
कृष्णप्रिया मिश्रा 500/449   89.80 श्रीमति पीपीडी आईसी मछलीगांव कैंपियरगंज
श्रेया 500/445 89.00 सांस्कृतायन इंटर कॉलेज मलांव
राहुल सिंह 500/444  88.80  महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज
लुब्ना गजल   500/443 88.60 कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज
शालू सिंह  500/439 87.80 मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां
अनन्या 500/430 86.00 एसवीएम बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर
आकाश यादव  500/427 85.40 एसएलडीजे इंटर कॉलेज बहरामपुर
जाह्नवी शाही  500/426 85.20 नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज
दिव्या दुबे 500/425 85.00 एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज
शिवम शर्मा 500/425 85.00 एससीएसएस इंटर कॉलेज कैंपियरगंज
अंगिता  500/424   84.80 एसपीएनएस इंटर कॉलेज रतनपुर पतारा 
सार्थक मिश्रा  500/424  84.80  केएनवाई हायर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाघागाड़ा


 
विज्ञापन

हाईस्कूल

घोषित नतीजों के मामलों में उत्तर प्रदेश में 36वां स्थान मिला
  • पंजीकृत : 67,046
  • परीक्षा दी : 62,334
  • लड़के : 32,440
  • लड़कियां : 29,894
  • उत्तीर्ण : 55,229
  • उत्तीर्ण लड़के : 27,958
  • उत्तीर्ण लड़कियां : 27,271
  • उत्तीर्ण फीसदी : 88.60
  • लड़के : 86.8 फीसदी
  • लड़कियां : 91.23
 
टॉपर  पूर्णांक/ प्राप्तांक फीसदी   विद्यालय
आकाश निषाद  600/563 93.83 जीपीएसआईसी चौरीचौरा
मान्या सिंह   600/561 93.50 कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज
शौर्य चौरसिया 600/556 92.67 महात्मा गांधी इंटर कॉलेज
वैष्णवी अग्रहरी 600/555 92.50   महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज
मोहम्मद हुमाम अजफर  600/554 92.33  एमएसआई इंटर कॉलेज
अर्पित पांडेय 600/554 92.33 संस्कृतायन इंटर कॉलेज मोलांव
विवेक गुप्ता 600/553  92.17 श्री मोतीलाल इंटर कॉलेज दुघारा
शनि चौरसिया 600/553 92.17  श्री जेएलएचएसएस जखा खजनी
खुशबू प्रजापति 600/552 92 सोना देवी इंटर कॉलेज हनुमानचक बैजनाथपुर
अंशिका प्रजापति  600/551 91.83 जमुना प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज मानीराम
आकाश कुमार 600/551 91.83 एसवीएम इंटर कॉलेज आर्यगर
आदित्य यादव  600/551 91.83 दीनानाथ यादव उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघौरा बेलघाट
श्रेया सिंह  600/550 91.67 एसवीएम बालिका इंटर कॉलेज आर्यनगर
अभिनंदन कुमार 600/550  91.67  शक्ति इंटर कॉलेज बेलघाट
आशुतोष चौधरी  600/550  91.67   एसवीएम इंटर कॉलेज आर्यनगर
अवंतिका निषाद   600/550  91.67  श्री रामसूरत इंटर कॉलेज भैसहा मंदिर पिपराइच
ईशा 600/550 91.67   आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बसौली खुर्द बांसगांव
आलिया हयात खान 600/549  91.50  कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज
आकिब अख्तर  600/549  91.50  मौलना आजाद एचएसएस नथमलपुर
मोहिनी जायसवाल  600/549  91.50  एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस
अभय मिश्रा  600/549 91.50  बेईला देवी मोती इंटर कॉलेज






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें