फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर के डीएम ने विधानसभा चुनाव को लेकर दिए खास निर्देश, बोले- नहीं होनी चाहिए कोई लापरवाही

Wed, 05 Jan 2022 01:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। हालांकि छूटे हुए लोग अब भी वोटर बन सकते हैं।
विज्ञापन
नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने मंगलवार को सभी प्रभारी व अपर प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब जल्द ही चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। ऐसे में सभी तैयारियां जल्द पूरी कर लें। अफसर यह सुनिश्चित करें कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही न हो वर्ना संबंधित पर कार्रवाई तय है।

विज्ञापन


वहीं बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी तहसीलों में किया जाएगा। जिले में अब मतदाताओं की संख्या 35.55 लाख हो गई है। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद भी यदि कोई व्यक्ति चाहे तो वोटर बन सकेगा। इसके लिए आवेदन पत्र भरकर निर्वाचन कार्यालय या संबंधित तहसील कार्यालय में जमा किया जा सकता है। नामांकन तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।  

मंगलवार को प्रभारी-अपर प्रभारी अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि निर्वाचन को पारदर्शी, शांतिप्रिय, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारियों की ही होती है। अपर प्रभारी अधिकारी इसमें सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य समयबद्ध होता है। ऐसे में संबंधित प्रभारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता के साथ पूरा करें। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

प्रेक्षकों के लिए तैनात करें लाइजनिंग ऑफिसर

डीएम ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग से तैनात किए जाने वाले प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी जाए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में पत्रों का निस्तारण समबद्ध ढंग से हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली जाए। मतदान कर्मियों के संबंध में डीएम ने निर्देश दिए कि कार्मिकों का डाटा फीडिंग कराकर उनका प्रशिक्षण भी शुरू कराया जाए। इसके साथ ही माइक्रोऑब्जर्वर की तैनाती भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ट्रेनिंग के बाद मतदान कार्मिकों से प्रैक्टिकल भी कराया जाए

डीएम ने कहा कि मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण अच्छी प्रकार से कराया जाए। उन्हें ईवीएम के बारे में भी सभी बारीक जानकारियां दी जाएं। साथ ही प्रैक्टिकल भी कराया जाए। मतदान प्रक्रिया में कोविड के बचाव के लिए प्रोटोकाल का पालन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथों पर सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन किया जाए और चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी टीमें अपने-अपने कार्यों में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें