फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर वासियों को अगले महीने मिल सकती है अत्याधुनिक टाउनशिप की सौगात, कंसलटेंट की तलाश शुरू

Mon, 23 Nov 2020 03:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार
विज्ञापन

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) दिसंबर में लोगों को खोराबार में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप की सौगात दे सकता है। इस संबंध में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अत्याधुनिक टाउनशिप के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) तैयार करके जीडीए को सौंप दिया है। इसी आरएफपी के आधार पर जीडीए कंसलटेंट के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा।

विज्ञापन


खोराबार में गैर विवादित 170 एकड़ जमीन लॉकडाउन से पहले ही चिह्नित की जा चुकी है। सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए जीडीए ने गीडा में काम करने वाली कंसलेंटी फर्म को आरएफपी तैयार करने का जिम्मा सौंपा था।

कंसलटेंट चयनित होने के बाद आधुनिक मांग के अनुसार खोराबार में 70 एकड़ में प्रस्तावित टाउनशिप की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके बाद योजना को लांच किया जाएगा। टाउनशिप को बीती 29 जून को हुई जीडीए बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है। जीडीए के इंजीनियरों ने टाउनशिप के संबंध में प्रारंभिक ले-आउट तैयार कर लिया है। जीडीए की योजना लोगों को एलआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस प्लाट आवंटित करने की है।
विज्ञापन

 
गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष गीडा प्रशासन की तरफ से आरएफपी मिल चुकी है। जल्द ही कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए आवेदन निकाला जाएगा। इसी साल योजना लांच करने की तैयारी है। यह शहर की सबसे विकसित और सुविधाओं वाली टाउनशिप होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें