फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का कारण बना डीजल-पेट्रोल, बॉर्डर पर निगरानी हुई तेज

Mon, 23 Nov 2020 02:45 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

इन दिनों भारत-नेपाली सील है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसिया चौकन्ना हैं। लेकिन तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चौबीस घंटे सरहद पर निगरानी करने वाले जवानों की नजरों से तस्कर बच नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि तस्करी में लिप्त लोग लगातार पकड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन


निचलौल क्षेत्र के रेगहियां पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने नो मैंस लैंड पर 145 लीटर डीजल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार चालान किया है। इन दिनों नेपाल से डीजल-पेट्रोल की तस्करी करने का प्रयास किया जा रहा है।

भारत एवं नेपाल में डीजल-पेट्रोल के दाम में अंतर है। यही कारण है कि तस्कर इसका लाभ उठाने में लगे हैं। नेपाल सीमा पर एक बार फिर डीजल पेट्रोल की तस्करी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इन दिनों नेपाल से भारत में डीजल पेट्रोल लाने की कोशिश की जा रही है। डीजल में 14 रुपये व पेट्रोल में प्रतिलीटर 7 रुपये फायदा लेने के चक्कर में तस्कर लगे हैं।

भारत में पेट्रोल 81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल का मूल्य 71 रुपये है। नेपाल में डीजल नेपाली मुद्रा में 91 रुपया नेपाली है। जिसका भारतीय 57 रुपया होगा। नेपाल में पेट्रोल 119 रुपये नेपाली है, जिसका भारतीय 74 रुपये होगा।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस हर पल सतर्क है। तस्करी किसी भी दशा नहीं होने पाएगी। पुलिस कर्मी विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें