फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Update: एक महीने चलेगी गोरखपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 08 Jul 2022 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेल प्रशासन से जारी समय सारिणी के मुताबिक, 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर से रात 08.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देवघर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 12 जुलाई से 12 अगस्त तक गोरखपुर से तथा 13 जुलाई से 13 अगस्त तक देवघर से 32 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यात्रियों को यात्रा के दौरान एवं स्टेशन पर निर्धारित कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

विज्ञापन


रेल प्रशासन से जारी समय सारिणी के मुताबिक, 05028 गोरखपुर-देवघर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 12 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रतिदिन गोरखपुर से रात 08.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देवघर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05027 देवघर-गोरखपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल 13 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रतिदिन देवघर से शाम 7.45 बजे चलकर गोरखपुर सुबह 11.20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआर, एसएलआरडी के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 13 कोचों सहित कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें