डेंगू के बढ़ते मरीजों के बीच मलेरिया विभाग की तरफ से केवल शहरी क्षेत्र में एंटी लार्वा जांच के लिए नौ टीमें बनाई गई है। लेकिन यह टीमें केवल कागजों में ही दौड़ रही है। शुरुआती दिनों में कुछ लोगों को नोटिस देने के बाद टीम ऐसे जगहों पर नहीं पहुंच रही है, जहां पर डेंगू के मामले लगातार बढ़ृते जा रहे हैं।
रेलवे को पत्र, लेकिन अब तक नहीं हुई साफ-सफाई
रेलवे कॉलोनी में बढ़ते डेंगू के मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर साफ-सफाई कराने को कहा है। लेकिन पत्र मिलने के बाद न तो साफ-सफाई हुई न ही विभाग ने वहां दवा का कोई छिड़काव कराया। इसकी वजह से लगातार डेंगू के मच्छर रेलवे कॉलोनियों में पनप रहे हैं।
एक नजर आंकड़ों पर
साल - केस मौत
2017 - 11 - 02
2018 - 25 - 00
2019 - 114 - 01
2020 - 09 - 00
2021 - 36 - 00
- डेंगू के लक्षण वाले बुखार से पीड़ितों की जांच- 1238
- एलाइजा जांच- 297
सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने कहा कि डेंगू के मामले बढ़े हैं। जिन इलाकों में डेंगू के केस मिले हैं। वहां पर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। रेलवे को फिर से पत्राचार किया जाएगा कि वह रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई कराएं, जिससे की डेंगू के मामले बढ़ने न पाएं।