फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: सात डॉक्टरों समेत 298 मिले कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 2686

Mon, 17 Jan 2022 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को मिले संक्रमितों में 256 शहर और 42 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को 298 लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। संक्रमितों में सात डॉक्टर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र, जिला न्यायालय कार्यालय के पांच कर्मी समेत चार बच्चे शामिल हैं। इसके बाद से जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा 2686 पहुंच गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को मिले संक्रमितों में निजी अस्पताल के तीन और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर शामिल हैं। एम्स के कई कर्मचारियों के अलावा रेलवे कारखाना के भी दो कर्मी संक्रमित मिले हैं। राप्ती नगर में एक ही परिवार के चार, सूरजकुंड में एक ही परिवार के पांच, झरना टोला के एक ही परिवार के छह, बशारतपुर एक ही परिवार के पांच, पादरी बाजार और आवास विकास कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन- तीन और सहारा स्टेट में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

उधर, रेलवे स्टेशन पर की जा रही जांच में दूसरे शहरों से आने वाले 15 से ज्यादा यात्री संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि रविवार को मिले संक्रमितों में 256 शहर और 42 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या पहली और दूसरी लहर को मिलाकर 62292 हो गई है। इसमें 58756 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 850 की मौत हुई है। एक्टिव केस 2686 पहुंच गया है। सीएमओ ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

जिला अस्पताल, बीआरडी और एम्स की ओपीडी में मिल रहे लगातार पॉजिटिव

जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की ओपीडी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। रविवार को तीनों जगहों पर 35 से अधिक मरीज अलग-अलग विभागों की ओपीडी में कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 90 प्रतिशत मरीजों को सर्दी-जुकाम और बुखार था। इसके अलावा इमरजेंसी में भी मरीजों के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें