उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा इलाके के एक गांव के युवक ने अपने ही गांव की एक युवती से शादी कर लिया था। युवती शनिवार को उसके घर पहुंच गई तो यह बात सब को चुभने लगी।
युवती के घर वालों ने इसकी शिकायत थाने में की जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरेज का सर्टिफिकेट पेश कर दिया। पुलिस उम्र का सत्यापन और कोर्ट सर्टिफिकेट देखने के बाद हस्तक्षेप करने से इनकार कर दी।
पहले तो घर वालों ने दबाव बनाया लेकिन जब पुलिस ने कानूनी दांव पर समझाया तो सब लौट गए। युवती युवक के घर चली गई है वहीं क्षेत्र में गैर बिरादरी में हुई इस शादी की चर्चा जोरों पर है।
युवती का प्रेम संबंध पिछले दो साल से गांव के रहने वाले युवक से चल रहा था। नजदीकी बढ़ने पर दोनों ने छह माह पहले कोर्ट मैरिज कर लिया। लेकिन दोनों अपने घर रहते थे। स्वजन को इसकी जानकारी नहीं थी। युवती ने बीटीसी किया है जबकि युवक पेंट-पालिस का काम करता है।