फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर बीआरडी: खून माफिया गिरोह में एक और संविदा कर्मी...होगी पूछताछ

Mon, 23 Oct 2023 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि छह आरोपियों को जेल भिजवाया जा चुका है। कॉल डिटेल और सीडीआर की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है। गिराेह में शामिल कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
BRD - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में खून माफिया का नेटवर्क ब्लड बैंक से ही संचालित होने की पुष्टि के साथ ही एक और संविदा कर्मचारी का नाम पुलिस की जांच में सामने आ गया है। पुलिस को उसके खिलाफ सुराग मिले हैं और अब पूछताछ के लिए नोटिस भी दिया गया है।

विज्ञापन


पता चला है कि कर्मचारी की मदद से ही डोनर बनकर आने वाले मजदूर का नाम-पता नोट नहीं किया जा जाता था और फिर खून को बेच दिया जाता था। उधर, पूर्व में एक सरकारी कर्मचारी का नाम सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, 28 अगस्त को नगर निगम के पूर्व सफाई कर्मी वसील और उसके साथी केशरदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में खून माफिया के नेटवर्क को खोला था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मजदूर की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके खून को आठ हजार रुपये में बेच दिया गया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: गोलघर में खुलेगा गोरखपुर हाट, प्रदर्शनी में बिक गए थे सारे माल

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के कमता बुजुर्ग निवासी गोरख चौहान (30) की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर चार और आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक के सीसीटीवी फुटेज को डिलीट कर दिया गया था। इसके बाद आखिरी बार पकड़े गए युवक ने बताया कि प्राइवेट ब्लड बैंक से भी उनकी सेटिंग थी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले सीएम योगी: दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में किसी को न आए समस्या, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों

पुलिस को फुटेज तो नहीं मिला, लेकिन सीडीआर की मदद से जांच को तेज कर दिया गया। सीडीआर में वर्तमान में ब्लड बैंक में एक कर्मचारी की भूमिका सामने आई, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लग गई है। उसका नाम भी बढ़ा लिया गया है। अब एक और संविदा कर्मचारी का नाम आने के बाद पुलिस पिछले कई दिनों से गतिविधियों की निगरानी कर रही है।
 
विज्ञापन

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि छह आरोपियों को जेल भिजवाया जा चुका है। कॉल डिटेल और सीडीआर की मदद से पुलिस छानबीन कर रही है। गिराेह में शामिल कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें