एक महीने से अधिक समय तक चले मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनने के लिए महिलाओं और युवाओं ने अधिक जागरूकता दिखाई है। एक नवंबर से पांच दिसंबर तक अभियान के दौरान कुल 79304 वोटर बढ़े हैं। इनमें 34075 आवेदन महिलाओं के हैं। 18 और 19 साल के 21248 युवाओं ने आवेदन किया है।
सबसे ज्यादा 11417 वोटर गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं जबकि सबसे कम 7306 वोटर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र में। 17344 वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटे हैं। इनमें मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
जिले की मतदाता सूची में अब कुल वोटरों की संख्या 35 लाख 55 हजार 218 हो गई है। इनमें पुरुष वोटरों की संख्या 19 लाख 23 हजार 297 और महिला वोटरों की संख्या 16 लाख 31 हजार 654 है। सबसे ज्यादा 4 लाख 53 हजार 733 वोटर शहर विधानसभा क्षेत्र में हैं। सबसे कम 3 लाख 52 हजार 179 वोटर चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में हैं।
जिले की इस विधानसभा में कुल इतने वोटर
विधानसभा पुरुष महिला कुल
कैंपियरगंज 20461 5176765 381416
पिपराइच 218713 183850 402604
शहर 243057 210601 453733
ग्रामीण 22237 189834 412236
सहजनवां 203684 170482 374183
खजनी 203726 172037 375774
चौरीचौरा 190096 162040 352179
बांसगांव 206780 170084 376879
चिल्लूपार 230249 195961 426214
कुल- 1923297 1631654 3555218
अभियान के दौरान इस विधानसभा में बढ़े इतने वोटर
विधानसभा कुल वोटर महिला वोटर युवा वोटर(18-19 वर्ष आयु)
कैंपियरगंज 8767 3997 2960
पिपराइच 9902 3764 2325
शहर 11417 4249 2506
ग्रामीण 9184 4008 2345
सहजनवां 7904 3646 2394
खजनी 8048 3126 1947
चौरीचौरा 8037 3706 2395
बांसगांव 7306 3381 2077
चिल्लूपार 8739 4198 2299
(मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में कुल 46 दिव्यांग वोटर भी बढ़े हैं)