पुरानी व्यवस्था के मुताबिक फीस प्रतिपूर्ति मिलने में काफी समय लग रहा था। जिसे देखते हुए शासन ने सभी स्कूलों को ऑनलाइन आरटीई पोर्टल से जोड़ने का मन बनाया है। इससे जहां फीस प्रतिपूर्ति मिलने में स्कूल प्रबंधन को आसानी होगी। वहीं प्रत्येक स्कूल में आरटीई की कितनी सीटें मौजूद हैं, इसका आंकड़ा भी सरकार के पास मौजूद रहेगा। किसी भी समस्या के लिए स्कूल प्रबंधन विभागीय मेल आईडी nsagkp2008@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले प्राइवेट स्कूल प्रबंधन को शुल्क प्रतिपूर्ति के भुगतान के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। शासन ने 15 जनवरी की आखिरी समय सीमा निर्धारित की है। अब तक 58 स्कूलों ने जानकरी दी है। शेष सभी स्कूल प्रबंधनों से तय समय सीमा तक पंजीकरण कराने के लिए दोबारा पत्र लिखा गया है।