गोरखनाथ चिकित्सालय के आईसीयू में तैनात दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल को पांच दिन यानी 27 जुलाई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। बुधवार की रात से अस्पताल में मरीजों की भर्ती बंद कर दी गई है। वार्ड को खाली कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कामेश्वर सिंह ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू में तैनात दो तकनीशियन बुधवार को संक्रमित मिले थे। इससे पहले वार्ड में भर्ती कुछ मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
इसे भी पढ़ें- अब गोरखपुर महानगर के 11 अर्बन हेल्थ पोस्ट पर होगी कोरोना की जांच, इन्हें मिली जिम्मेदारी
इससे अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा है। इसको देखते हुए अस्पताल को अगले पांच दिनों तक बंद करने का फैसला लिया गया। बृहस्पतिवार से अस्पताल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।