फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: देवरिया में डॉक्टर, पूर्व विधायक व सिपाही सहित 25 की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव

Thu, 23 Jul 2020 09:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

देवरिया में पूर्व विधायक और सिपाहियों समेत 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें जिला अस्पताल के पूर्व क्वालिटी मैनेजर भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 725 हो गई हैं। संक्रमितों के कार्यालय में आवाजाही की वजह से सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। 421 लोग स्वस्थ्य होकर घर जा चुके है। एक्टिव केस की संख्या 257 बताया जा रहा है। अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन के चार सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सैंपल देने के बाद तीनों सिपाही कई बार सीएमओ कार्यालय रिपोर्ट जानने के लिए गए थे और कर्मचारियों के साथ काफी देर तक बैठकर बातचीत भी किए। सदर के पूर्व विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पार्टी के कई जनप्रतिनिधियों एवं व्यापारियों के साथ इनका उठना-बैठना रहा है।

इसे भी पढ़ें- मशरूम भी बन सकता है स्वरोजगार का साधन, एक कमरे में उगाई जा सकती है ये फसल
विज्ञापन


इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में रहने वाले लोगों में दहशत है। जिला अस्पताल के तत्कालीन क्वालिटी मैनेजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल इनकी तैनाती गोरखपुर जिला अस्पताल में है। यह सलेमपुर कस्बा में एक दांत का अस्पताल चलाते हैं। अस्पताल पर आने वाले लोगों को स्वास्थ्य महकमा ट्रेस करने में जुटा है।

विज्ञापन

भटनी थाने का सिपाही मिला कोरोना पॉजिटिव

इसके अलावा रामगुलाम टोला के  चार लोग, उमानगर के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देवरिया खास के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। कार्यालय में संक्रमित सिपाहियों के कई बार आने के कारण सीएमओ कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया।

संक्रमित सिपाही कोतवाली में भी गए थे। इसकी वजह से सदर कोतवाली को भी सैनिटाइज कराया गया। इन लोगों के संपर्क में रहने वालों को स्वास्थ्य विभाग ट्रेस करने में जुटा है। अभी तक कोरोना से जिले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल हैं। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इन इलाकों की सड़कों पर पहरा, गलियों में दौड़ रही गाड़ियां

भटनी थाने का एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह क्वारंटीन सेंटर से थाने पर आया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे इलाज के लिए देवरिया भेजा गया। थाने को सैनिटाइज कराया जा रहा है। एसओ समेत सभी कर्मियों की सैंपल जांच में भेजी जाएगी। वहीं थाने को सील कर कार्यालय में जाने पर मना किया गया है।

पॉजिटिव युवक अवकाश पर घर गया था। ड्यूटी पर लौटने पर उसे क्वारंटीन किया गया था। वहीं उसका सैंपल भी जांच में गया था। पॉजिटिव आने पर थाने और नगर में किराए पर रह रहे सिपाही के सम्पर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाएगी। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि पॉजिटिव सिपाही को इलाज के लिए भेजा गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें