इन पुराणों का हो रहा प्रकाशन
विष्णु पुराण, पद्म पुराण, स्कंद पुराण, ब्रह्म वैवर्त पुराण, शिव महापुराण, भागवत पुराण, मार्कंडेय पुराण, नारद पुराण, ब्रह्म पुराण, वारह पुराण, गरुण पुराण, अग्नि पुराण, लिङ्ग पुराण, वामन पुराण, मत्स्य पुराण, कूर्म पुराण, देवी भागवत पुराण, नरसिंह उप पुराण, महाभागवत देवी उप पुराण और गणेश उप पुराण।
गीता प्रेस प्रबंधक लालमणि तिवारी ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि भविष्य पुराण में कुछ चीजें बाद में जोड़ी गई थीं। ऐसे में भविष्य पुराण के प्रकाशन को बंद कर दिया गया है। अब इस पर मंथन चल रहा है कि इसमें जो भी विवादित सामग्री है उसे निकालकर फिर से प्रकाशित किया जाए।