फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीआईएस का लक्ष्य पूरा, 72 हजार करोड़ रुपये निवेश के मिले प्रस्ताव

Thu, 09 Feb 2023 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले में निवेश के लिए जो लक्ष्य मिला था वह पूरा हो गया है। अब तक करीब 72 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। 10 फरवरी को लखनऊ में आयोजित जीआइएस के उद्घाटन सत्र का गोरखपुर में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के तहत जिले को मिले निवेश का लक्ष्य पूरा हो चुका है। बुधवार को करीब 72 हजार करोड़ रुपये के 324 निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले को जीआईएस को लेकर 64 हजार 500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला था। इसकी जब शुरुआत हुई तो विभाग को लग रहा था कि लक्ष्य पूरा नहीं होगा, लेकिन अलग-अलग विभागों ने इस पर काम करना शुरू किया तो यह लक्ष्य पूरा हो गया।

उद्योग विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लक्ष्य पूरा करने से खुश हैं। सबसे बड़ा निवेश ग्रीन अमोनिया का है। इसके अलावा बांस से जुड़े उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


 

निवेश प्रस्तावों का विवरण

विभाग प्रस्तावों की संख्या निवेश करोड़ रुपये में रोजगार
यूपीसीडा 01 22500 1500
गीडा 100 17311 45948
हैंडलूम एवं टेक्सटाइल 29 1241 6462
जीडीए 06 937 655
एमएसएमई निर्यात 80 1676 8447
स्वास्थ्य विभाग 02 400 1750
सूचना विभाग 01 500 100
आबकारी 01 151 129
ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत 08 2728 1765
डेयरी विकास 30 680 706
खाद्य पूर्ति 03 1930 150
वन 08 4410 11400
परिवहन 02 9115 9000
शहरी विकास 02 5500 2800




 
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर जिले में निवेश के लिए जो लक्ष्य मिला था वह पूरा हो गया है। अब तक करीब 72 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं। 10 फरवरी को लखनऊ में आयोजित जीआइएस के उद्घाटन सत्र का गोरखपुर में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्रभारी मंत्री को पत्र देकर नई टेक्सटाइल नीति में परिवर्तन की मांग
चेंबर ऑफ इंडस्ट्री के महासचिव प्रवीण मोदी ने जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र देकर मांग की है कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग जिनका निवेश 10 हजार करोड़ से कम है और जिनसे  रोजगार 50 से कम है, उन्हें 15 प्रतिशत पूंजी उत्पादन किया जाएगा।  जबकि, 10 करोड़ पूंजी निवेश से अधिक इकाइयों को, जिनसे रोजगार 50 से अधिक हैं, उन्हें 35 प्रतिशत पूंजी उत्पादन किया जाएगा।

लघु उद्योगों को जहां रोजगार 50 से कम है, पूजी उत्पादन 25 प्रतिशत होना चाहिए। नई टेक्सटाइल एवं गारमेंट नीति के नोटिफिकेशन में इसे लागू नहीं किया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि खरीदी गई भूमि पर कोई पूंजी उत्पादन नहीं मिलेगा। इसमें परिवर्तन किया जाए, जिससे कि उद्यमियों को राहत मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें