फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूल जा रही छात्रा की मौत, नाराज लोगों ने किया हंगामा

Fri, 08 Oct 2021 04:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर का शीशा तोड़ दिया। मौके से चालक फरार हो गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी रिमझिम कुशवाहा जनता इंटर कॉलेज सोनू घाट कक्षा नौवीं की छात्रा थी। साइकिल से वह स्कूल जा रही थी। छात्रा अभी देवरिया सलेमपुर मार्ग पर मुंडेरा बुजुर्ग गांव के पास पहुंची थी कि ट्रेलर की चपेट में आ गई। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे इससे पहले ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

आक्रोशित लोगों ने करीब आधे घंटे तक हंगामा करते हुए वाहन में तोड़फोड़ की। मौके पर सीओ सलेमपुर, एसओ खुखुंदू नवीन चौधरी मय फोर्स, बरियारपुर की पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गए। नाराज लोग ट्रेलर को आग के हवाले करने की फिराक में थे। इस दौरान पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दी। जबकि घटना की जानकारी जब उसके स्कूल वालों को मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी। छात्रों ने 2 मिनट का मौन रखकर छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

परिजनों का हाल बेहाल
पिता रामनारायण कुशवाहा के दो पुत्रों अतुल व अमन व एकलौती पुत्री रिमझिम थी। जो बहुत ही होनहार थी, पिता से कहती थी कि पापा आप मुझे खूब पढ़ाएं मैं आप का नाम रोशन करूंगी। इसी आस में पिता ने बेटी का नाम जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सोनूघाट में 9वीं कक्षा में दाखिला कराया था। मां प्रेमकला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। माता और पिता की लाडली रिमझिम की मौत की खबर पर पहुंचे परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें