फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पुलिस चौकी पहुंची लड़की ने घर जाने से किया इनकार, बोली- प्रेमी के साथ ही रहना

Fri, 03 Dec 2021 01:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लड़की ने पुलिस के सामने दो टूक कहा कि उससे कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई, वह खुद की मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई। उसने पिता के साथ घर जाने से भी इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की बात कही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में घरवालों के तमाम दबाव के बावजूद युवती ने प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा। पंचायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस चौकी पहुंची युवती ने परिजनों के साथ घर जाने से इंकार कर दिया। दोनों बालिग थे, लिहाजा पुलिस ने लिखा पढ़ी करके युवती को प्रेमी के परिवार के साथ भेज दिया।

विज्ञापन


युवक-युवती दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और बालिग हैं। प्रेमी युगल का यह मामला पहले ग्राम प्रधान के समक्ष आया। प्रधान ने पंचायत की और दोनों को अपने-अपने घर पर रहने को कहा। लेकिन, दोपहर में पता चला कि प्रेमी युगल कहीं चले गए। इसके बाद मामला भटहट पुलिस चौकी पहुंच गया।

लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें कहा गया कि लड़का व उसके पिता, उनकी बेटी को घर से जबरिया ले गए हैं। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। उधर, लड़के के पक्ष ने पुलिस को पूर्व में ही कोर्ट मैरिज होने की बात कही है।
विज्ञापन


इस पर लड़की-लड़के और उनके परिजनों को चौकी बुलाया गया। लड़की ने पुलिस के सामने दो टूक कहा कि उससे कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई, वह खुद की मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई। उसने पिता के साथ घर जाने से भी इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की बात कही। चूंकि दोनों बालिग थे, लिहाजा पुलिस ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें