फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर में किशोरी से की छेड़खानी, कपड़े फाड़े...विरोध करने पर पीटा

Mon, 11 Dec 2023 01:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

घटना आठ दिसंबर की है। किशोरी शाम को अपने खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे भाई और बहन आ गए और बीचबचाव करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनबढ़ों ने किशोरी के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों पर छेड़खानी, मारपीट, पॉक्सो और चोरी की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना आठ दिसंबर की है। किशोरी शाम को अपने खेत की तरफ जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अभद्र टिप्पणी कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे भाई और बहन आ गए और बीचबचाव करने लगे।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी के दो और परिचित आ गए और उनसे मारपीट करने लगे। इस बीच गले से सोने की चेन भी छीन ली। पुलिस ने रविवार को तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: आज से बढ़ सकती है ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
विज्ञापन


हालांकि, गांव में चर्चा है कि आपसी विवाद में घटना हुई है, छेड़खानी की बात गलत है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें