फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी फरार

Sat, 29 Jan 2022 02:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दस दिन बाद डीआईजी के आदेश पर गगहा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार, पीड़ित परिवार को सुलह करने की दे रहे धमकी।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की मां के तहरीर देने पर भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। डीआईजी के आदेश के बाद गगहा पुलिस ने 25 जनवरी को अपहरण कर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


उधर, आरोपित अभी फरार है और उसके घरवाले पीड़िता के घर पहुंचकर केस में सुलह करने का दबाव बनाने को धमकी दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी की शाम सात बजे 15 साल की लड़की को गांव का ही एक युवक जबरन उठा ले गया और एक स्कूल के पास दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। तलाश कर रहे घरवालों से जब किशोरी मिली तो आपबीती बताई। मां ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंची और तहरीर भी ली, लेकिन जांच के नाम पर केस दर्ज नहीं किया।

आरोप यह भी है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और फिर तीन दिन बाद छोड़ दिया।  डीआईजी जे. रविंद्र ने बताया कि केस न दर्ज करना गंभीर बात है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस की लापरवाही की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें