फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: कॉलेज से लौट रही युवती को किया अगवा, कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में पहुंची घर

Sun, 01 Oct 2023 09:30 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

गंभीर हालत में घर पहुंची युवती को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सूचना पर देर रात एसपी संकल्प शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में युवती से घटना की जानकारी ली। युवती ने उन्हें एक आरोपी का नाम बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब युवती शनिवार को कॉलेज से घर लौट रही थी। तीन लोगों ने कॉलेज के पीछे से युवती को अगवा कर लिया और अज्ञात स्थान पर कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में घर पहुंची युवती को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सूचना पर देर रात एसपी संकल्प शर्मा ने मेडिकल कॉलेज में युवती से घटना की जानकारी ली। युवती ने उन्हें एक आरोपी का नाम बताया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बरहज थाना क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली युवती शनिवार को कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन लोगों ने कॉलेज के पीछे से उसे अगवा कर लिया। इसके बाद कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह किसी तरह घर पहुंची तो उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जानकारी होने पर एसपी संकल्प शर्मा मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने छात्रा से आरोपियों के बारे में जानकारी ली। एसपी ने बताया कि युवती ने एक आरोपी का नाम बताया है। डॉक्टर के अनुसार उसकी हालत में सुधार है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि के लिए युवती का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें