फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Oct 2021 05:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

परतावल निवासी रमोध प्रजापति की पुत्री रोली की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रमोध प्रजापति ने बताया किया कि उनकी पुत्री रोली को अंदरुनी बीमारी थी। उसका इलाज काफी दिनों से पिपराइच में स्थित एक निजी डॉक्टर से चल रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परतावल गांव में शुक्रवार देर रात 20 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौकीदार की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


परतावल निवासी रमोध प्रजापति की पुत्री रोली की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रमोध प्रजापति ने बताया किया कि उनकी पुत्री रोली को अंदरुनी बीमारी थी। उसका इलाज काफी दिनों से पिपराइच में स्थित एक निजी डॉक्टर से चल रहा था।

शुक्रवार रात उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो महिला डॉक्टर के पास ले गए। वहां इंजेक्शन लगाने के बाद रोली को चक्कर आने लगा और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। युवती की मौत को लेकर कई तरह की चर्चा है। रमोद की दो शादी है।
विज्ञापन


पहली पत्नी उमा देवी की पांच वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उससे दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि दूसरी पत्नी विंध्यवासिनी से एक बच्चा है। पति से अनबन के बाद से वह मायके रह रही थी। रोली की मौत की सूचना पर शनिवार को सुबह घर पहुंची।

अहिरौली बाजार थाने के एसओ विवेकानंद यादव ने बताया चौकीदार से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें