जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती दूसरे धर्म के युवक के साथ घर से चली गई। युवती के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने 15 अक्तूबर को अपहरण का केस दर्ज किया और युवती को खोज निकाला। युवती ने कोर्ट में बयान दिया कि वह बालिग है और शादी कर चुकी है।
कोर्ट ने बालिग होने का प्रमाण देखने के बाद युवती को युवक के साथ जाने की अनुमति दे दी। युवती अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। लेकिन, युवक के घरवालों को यह पसंद नहीं था, इस वजह से वह अपने मायके चली गई। इस दौरान कुछ अनबन हुई, जिसके बाद वह थाने पहुंच गई।
उसका कहना है कि नौ दिसंबर को वह घर में अकेली थी। तभी युवक अपने भाई और एक दोस्त के साथ आया और तीनों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर हत्या की धमकी दी। उसी दिन 11 बजे फिर आरोपी युवक अपने घरवालों के साथ आया और मारपीट भी की।