फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोलघर, कचहरी समेत पांच चौराहों को चमकाएगा जीडीए, सुंदरीकरण पर खर्च होंगे 25 करोड़

Wed, 05 Jan 2022 10:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

चौराहों के सुंदरीकरण की कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी कंसलटेंसी एजेंसी को दी गई है। जीडीए इन चौराहों की सूरत बदलने के साथ ही यातायात के लिए भी सुगम बनाने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
शास्त्री चौराहे के सुंदरीकरण के लिए प्रस्तावित ले-आउट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के गोलघर, कचहरी समेत पांच चौराहों का गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) सुंदरीकरण कराएगा। प्राधिकरण ने इसके लिए कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी कंसलटेंसी फर्म इंसीड को दी है। इन चौराहों की सूरत बदलने पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्राधिकरण इनका सुंदरीकरण कराने के साथ ही चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए भी जरूरी प्रयास करेगा। कंसलटेंसी फर्म को इस लिहाज से भी सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


जीडीए जिन चौराहों का सुंदरीकरण कराएगा उनमें गोलघर और कचहरी चौराहे के अलावा शास्त्री चौक, आंबेडकर चौराहा और विजय चौराहा शामिल हैं। जीडीए के मुताबिक कंसलटेंसी फर्म की ओर से शास्त्री चौक के सुंदरीकरण का प्रस्तुतीकरण भी दिया जा चुका है। फर्म बाकी चौराहों का प्रस्तुतिकरण भी जल्द देगी। शहर में जाम की समस्या का स्थायी हल निकालने के लिए कई तरह की योजनाएं बनाई जा रहीं हैं।

इसी क्रम में चौराहों का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इन चौराहों पर व्यावसायिक गतिविधियों के साथ ही अत्यधिक अतिक्रमण होने की वजह से भीड़ भी बहुत होती है। सर्वे के दौरान फर्म ने इनमें से ज्यादातर चौराहों को खराब स्थिति में पाया है। आधारभूत संरचना का भी अभाव है। कुछ पर ट्रैफिक सिग्नल भी खराब मिले हैं। 

ये सुधार हैं प्रस्तावित

ऑटोरिक्शा, दो पहिया, ई रिक्शा एवं कार की पार्किंग की व्यवस्था इन चौराहों से थोड़ी दूरी पर की जाएगी। इन चौराहों पर अभी यात्री उतारने एवं बैठाने के लिए कोई जगह नहीं तय है। कार्ययोजना में इसे भी शामिल किया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडिंग क्षेत्र की भी व्यवस्था की जाएगी। चौराहों की आकृति को लेकर भी बदलाव संभव है।  चौराहों के बीच बने गोलंबर बड़े किए जाएंगे। लोगों के पैदल चलने के लिए पाथ वे बनाया जाएगा। गाड़ियों के लिए अलग लेन बनाने का भी प्रस्ताव है, जिससे आमने-सामने गाड़ियां न आ सकें।

विज्ञापन

 
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि शहर के करीब 12 चौराहों का सुंदरीकरण किया जाना है। पहले चरण में पांच चौराहों पर काम किया जाएगा। इसके लिए कंसलटेंट फर्म को कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी दे दी गई है। जैसे ही कार्ययोजना तैयार हो जाएगी, सुंदरीकरण का काम भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें