फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोरखपुर में खोदाई के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव से मची भगदड़

Fri, 08 Dec 2023 12:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

लगातार गैस का रिसाव होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। गैस रिसाव के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ न जलाने के लिए पुलिस लोगों को हिदायत देती रही। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम चौकन्ना थी।
विज्ञापन
बुद्ध बिहार वरदायिनी हास्पिटल के पास लीक हुआ गैस के बाद रास्ते को रोक दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र के वरदायिनी हॉस्पिटल के सामने बृहस्पतिवार दोपहर में एक टेलीकॉम कंपनी की ओर से की जा रही खोदाई से पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कंपनी की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद रिसाव पर काबू पाया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी की स्थिति रही।

विज्ञापन


तारामंडल क्षेत्र में सेल टैक्स ऑफिस से एसबीआई के जोनल ऑफिस तक घरों में पीएनजी गैस की सप्लाई के लिए टोरंट कंपनी की ओर से पाइपलाइन बिछाई गई है। बृहस्पतिवार को एक टेलीकाॅम कंपनी की ओर से खोदाई कर केबिल डाली जा रही थी। इस दौरान वरदायिनी हॉस्पिटल चौक पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने से आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

गैस रिसाव की सूचना पर टोरंट कंपनी की पेट्राेलिंग टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस ने उस मार्ग पर आवागमन रोक दिया। गैस रिसाव की जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद टीम रिसाव को ठीक कर पाई।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में सैादा: मां बोली..बेची नहीं, शादी की थी, अब फंसाना चाहती है बेटी

तीन घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
लगातार गैस का रिसाव होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मची रही। गैस रिसाव के पास कोई ज्वलनशील पदार्थ न जलाने के लिए पुलिस लोगों को हिदायत देती रही। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम चौकन्ना थी। टोरंट कंपनी की तकनीकी टीम को क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक करने में तकरीबन तीन घंटे का समय लग गया। दोपहर दो बजे से शुरू रिसाव को शाम पांच बजे ठीक किया जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें