उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों के साथ कूड़ा निस्तारण संबंधी समझौता हो जाने के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने वहां पुलिस बल की सहायता से एहतियातन कुछ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा कूड़ा लेकर जो भी गाड़ियां आएंगी, उनके साथ पांच सफाई कर्मचारी भी आएंगे, जो कूड़ा गिराने के तत्काल बाद छिड़काव भी कर देंगे।
ग्रामीण की सुविधा के लिए नगर निगम भरेगा छह गड्ढे
नगर निगम एकला बांध से सटे कुछ स्थानों पर बड़े-बड़े छह गड्ढे भरने की भी हामी भरी है। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत हो जाएगी।