फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता: गोरखपुर और बस्ती मंडल में 499 अपात्र ले रहे पेंशन, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Fri, 16 Jul 2021 01:27 PM IST
vivek shukla शोभित कुमार पांडेय, संतकबीरनगर।

सार

दोनों मंडलों में 6,42,032 को मि रही वृद्धा पेंशन, सत्यापन में 38.724 पाए गए मृतक। प्रदेश में पांच जनपद सत्यापन में पिछड़े।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-बस्ती मंडल में 499 अपात्र वृद्धा पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। जबकि 38.724 मृतकों को भी पेंशन दी जा रही है। सिर्फ अपात्र ही एक साल में 29,94,000 रुपये का लाभ ले चूके हैं। यह बात सत्यापन में उभर कर सामने आई है। विभाग की ओर से अपात्रों से पेंशन की रकम की वसूली और मृतकों की पेंशन बंद कराए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में 6,42.032 लोगों को वृद्धा पेंशन योजना का लाभ दिया जै रहा है। इसमें संतकबीरनगर में 68,406, बस्ती में 1,06,424, सिद्धार्थनगर में 74,937, गोरखपुर में 1,13,053, देवरिया में 68,931, कुशीनगर में 1,26,320 और महराजगंज में 83,959 लोग पेशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

शासन ने पेंशनरों की पात्रता का सत्यापन कराया है। इस जुलाई तक सत्यापन कार्य पूरा कर लेना था। लेकिन पांच जिले श्रावस्ती, शामली, रामपुर, अलीगढ़ और बिजनौर सत-प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण नहीं करल पाए हैं। 
विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल में स्तायापन कार्य पूर्ण हो गया। सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले में 11 अपात्र और 2172 लोग मृतक पाए गए हैं। जबकि बस्ती में 45 लोग अपात्र और 5323 लोग मृतक पाए गए हैं। सिद्धार्थनगर जिले में 31 लोग अपात्र और 2973 लोग मृतक पाए गए हैं। जबकि गोरखपुर में 326 अपात्र और 9407 लोग मृतक मिले हैं। देवरिया में 23 अपात्र और 4052 मृतक पाए गए हैं। कुशीनगर में 37 लोग अपात्र और 9240 लोग मृतक मिले हैं। जबकि महराजगंज जिले में 17 लोग अपात्र और 5537 लोग मृतक पाए गए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अपात्र होने की जो वजहें हैं उसमें कई लाभार्थी पति-पत्नी दोनों पेंशन का लाभ उठा रहे थे। किसी का बेटा नौकरी में आ गया है। 1-2 ऐसी भी महिलाएं मिली हैं जो विधवा और वृद्धा दोनों पेंशन योजना का लाभ उठा रही हैं। अपात्रों से पेंशन की रकम की वसूली कराई जाएगी। जबकि मृतकों की पेंशन बंद कराई जाएगी। 

सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पेंशन का सत्यापन कराया जाता है। सत्यापन में जो अपात्र पाए गए हैं, उनसे हर हाल में पेंशन के रकम की वसूली कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि मृतकों की पेंशन तत्काल बंद कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मृत्यु होने के पश्चात यदि पेंशन की रकम गई है तो उसकी भी रिकवरी कराई जाएगी। सत्यापन कार्य पूर्ण हो गया है। उम्मीद है कि जुलाई में ही पात्र पेंशनरों को अगले तीन महीने की किस्त 1500 रुपये की दर से उनके खाते में जल्द ही भेजी जाएगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें