फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मारपीट, डाका डालने वाले आठ बदमाशों पर गैंगस्टर; कमाई का ब्योरा जुटा रही पुलिस

Wed, 04 Oct 2023 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ के लिए यह गिरोह अपराध करता है। गैंग के सरगना और सदस्यों का आम लोगों में आतंक है, इसलिए इनका खुले में रहना समाज के लिए खतरा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गिरोह बनाकर मारपीट, गुंडई और डकैती करने वाले जिले के आठ बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। असलहे के बल पर गुंडई करने वाले तीन बदमाशों को राजघाट और डकैती करने वाले मनोज साहनी गिरोह के पांच सदस्यों पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अब पुलिस इनके अपराध से अर्जित संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है। प्रशासन की मदद से इन पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चिलुआताल पुलिस ने गैंगस्टर के फरार आरोपी सिक्टौर निवासी नागेंद्र मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

राजघाट पुलिस ने कोतवाली इलाके के जगरनाथपुर निवासी सन्नी मिश्रा उर्फ संजयन मिश्रा, धम्माल निवासी मोहम्मद जफर कुरैशी और राजघाट के बसंतपुर निवासी सैयद नसीम उर्फ अली अब्बास को गिरोहबंद किया है। सन्नी मिश्रा गिरोह का सरगना है। आरोप है कि ये सभी असलहों को अपने पास रखते है और गुंडई करते है। इन पर हत्या की कोशिश, मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज है। अकेले सन्नी मिश्रा पर 15 मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा जफर कुरैशी पर पांच और सैयद नसीम पर चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बुध-शुक्र फलदायी, मंगल-सूर्य की युति बढ़ाएगी झंझट; इस महीने पांच ग्रहों का होना है राशि परिवर्तन

विज्ञापन

इसी तरह चिलुआताल पुलिस ने मनोज साहनी, नौतनवां महराजगंज के दीपक जायसवाल, मनोज साहनी उर्फ टमाटर, मोहरीपुर, गुलरिहा के अहिरौली निवासी छोटू यादव को गिरोहबंद किया है। ये सभी डकैती, लूट जैसे अपराध को अंजाम देते हैं।

इसे भी पढ़ें: देवरिया कांड से ताजा हो गईं गोरखपुर के बौठा कांड की यादें, तीन घंटे में गिरी थी आठ लाशें

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि आर्थिक, भौतिक व अन्य लाभ के लिए यह गिरोह अपराध करता है। गैंग के सरगना और सदस्यों का आम लोगों में आतंक है, इसलिए इनका खुले में रहना समाज के लिए खतरा है। डीएम से अनुमोदन के बाद गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें