केके शुक्ला ने बताया कि मुफ्त वाई-फाई को एक्सेस करने के बाद 45 मिनट तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद इसका इस्तेमाल करने के लिए फिर से लॉगिन करना होगा। लोगों को जानकारी देने के लिए जगह-जगह बैनर लगाए जाएंगे।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत रेलवे बस स्टेशन पर फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू हो गई है। अगले चरण में गोलघर और मेडिकल कॉलेज के पास यह सुविधा शुरू की जाएगी।