फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में चमकाने के बहाने गहना लेकर फरार हुए जालसाज, केस दर्ज

Mon, 06 Mar 2023 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

दो व्यक्ति साधु के वेष में पहुंचे। कालोनी में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी अनूप श्रीवास्तव की पत्नी नीलम श्रीवास्तव और उनके किराएदार दवा व्यापारी अमरेंद्र की पत्नी सीमा सिंह को झांसा देकर सोने व चांदी के गहने साफ करने के लिए ले लिए। दोनों महिलाओं को बातों में उलझाकर पानी गरम करने के लिए किचन में भेज दिया। महिलाओं के अंदर जाते ही दोनों जालसाज गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके में जालसाज दवा व्यापारी की पत्नी का गहना चमकाने के बहाने लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को दौड़ा कर पकड़ लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शास्त्रीपुरम विस्तार कालोनी में शनिवार शाम दो व्यक्ति साधु के वेष में पहुंचे। कालोनी में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी अनूप श्रीवास्तव की पत्नी नीलम श्रीवास्तव और उनके किराएदार दवा व्यापारी अमरेंद्र की पत्नी सीमा सिंह को झांसा देकर सोने व चांदी के गहने साफ करने के लिए ले लिए।

दोनों महिलाओं को बातों में उलझाकर पानी गरम करने के लिए किचन में भेज दिया। महिलाओं के अंदर जाते ही दोनों जालसाज गहने लेकर फरार हो गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने दौड़ाकर एक जालसाज को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसकी पहचान पिपराइच के महमूदाबाद निवासी चैतू के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें