फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: खुद को जीडीए कर्मी बताकर जालसाजी करने वाला गिरफ्तार, PM आवास दिलाने के नाम पर करते थे ठगी

Tue, 20 Sep 2022 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

किसी से तीस हजार, किसी से 50 हजार रुपये तक वसूलने के बाद आवंटन का कूटरचित प्रमाणपत्र भी थमा दिया करते थे। शक न हो इसके लिए जालसाज खुद को जीडीए कर्मी बताते थे और कई बार पीड़ितों को जीडीए गेट पर ही बुलाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में खुद को जीडीए कर्मचारी बताकर जालसाजी करने के आरोपी को गोरखनाथ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठता था और फिर आवंटन का कूटरचित प्रमाणपत्र भी दिया करता था।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। दोनों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान कैंट इलाके के पीपलडाड़ा कूड़ाघाट निवासी सोनू गुप्ता के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि रसूलपुर निवासी रविंद्र भारती ने दस जून को जालसाजी का केस दर्ज कराया था। जांच में पता चला कि सोनू गुप्ता ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कई लोगों से रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन


किसी से तीस हजार, किसी से 50 हजार रुपये तक वसूलने के बाद आवंटन का कूटरचित प्रमाणपत्र भी थमा दिया करते थे। शक न हो इसके लिए जालसाज खुद को जीडीए कर्मी बताते थे और कई बार पीड़ितों को जीडीए गेट पर ही बुलाते थे। दुर्गेश सिंह ने बताया रविवार देर शाम एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में दो अन्य लोगों के नाम सामने आए है, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनके साथ हुई थी जालसाजी
रविंद्र भारती से 40 हजार, नेहा खातून से 40 हजार, जेबुन से 40 हजार, पूनम से 40 हजार, दूधनाथ से 50 हजार, किरन से 30 हजार रुपये वसूले गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें